रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और टेक्नीशियन पदों के लिए 9,970 रिक्तियों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है!
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 9,970 असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) और टेक्नीशियन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है! RRB ALP Recruitment 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुके हैं, और 11 मई 2025 तक जारी रहेंगे। अगर आप भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती अभियान में केंद्रीय रेलवे, पूर्वी रेलवे, पश्चिम रेलवे, उत्तरी रेलवे सहित विभिन्न जोनों में कुल 9,970 रिक्तियां भरी जाएंगी।
Table of Contents

RRB ALP Recruitment 2025: मुख्य बिंदु
- पदों की संख्या: 9,970 (ALP + Technician)
- आवेदन शुरू: 12 अप्रैल 2025
- आवेदन अंतिम तिथि: 11 मई 2025
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 13 मई 2025
- आयु सीमा: 18-30 वर्ष (SC/ST/OBC को छूट)
- आवेदन फीस:
- सामान्य/OBC: ₹500 (₹400 रिफंडेबल)
- SC/ST/महिला/पूर्व सैनिक: ₹250 (पूर्ण रिफंड)
- चयन प्रक्रिया: CBT-1, CBT-2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट
- आधिकारिक वेबसाइट: https://rrbapply.gov.in
RRB ALP 2025: योग्यता (Educational Qualification)
- 10वीं पास + ITI (संबंधित ट्रेड में)
- या 10वीं + इंजीनियरिंग डिप्लोमा (3 वर्षीय)
- या B.E./B.Tech (संबंधित ब्रांच में)
📝 RRB ALP 2025: चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- पहला चरण (CBT-1): 75 प्रश्न (60 मिनट)
- दूसरा चरण (CBT-2):
- Part A: 100 प्रश्न (90 मिनट)
- Part B: 75 ट्रेड-विशेष प्रश्न (60 मिनट)
- कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल टेस्ट
RRB ALP Recruitment 2025: Zone-Wise Vacancy Details (Post-Wise Breakdown)
Railway Zone | Number of Vacancies |
---|---|
Central Railway | 376 |
Eastern Railway | 868 |
Southern Railway | 510 |
Western Railway | 885 |
South Eastern Railway | 921 |
Northern Railway | 521 |
North Eastern Frontier | 125 |
East Central Railway | 700 |
North Central Railway | 508 |
West Central Railway | 759 |
South East Central Railway | 568 |
South Central Railway | 989 |
North Eastern Railway | 100 |
North Western Railway | 679 |
Metro Railway Kolkata | 225 |
TOTAL VACANCIES | 9,970 |